फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 73वें गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय भव्य आयोजन बुधवार को राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि एमडीयू स्थित राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। वह खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानियों/ युद्ध वीरांगनाओं को घर जाकर सम्मानित किया गया है।
ये कर्मी होंगे सम्मानित
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आज सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के मनोज कुमार एसआई थाना सदर, नरेंद्र कुमार एसआई थाना अर्बन एस्टेट, गोर्वधन उप निरीक्षक प्रभारी चौकी सुखपुरा, सन्नी सहायक उपनिरीक्षक सुखपुरा चौक पुलिस चौकी, सुनील कुमार सहायक उपनिरीक्षक सीआईए स्टाफ, राजेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक थाना लाखन माजरा, शिवजीत कुमार प्रधान सिपाही थाना शिवाजी कॉलोनी, संजय कुमार प्रधान सिपाही पुलिस चौकी महम, संदीप कुमार सिपाही सीआईए स्टॉफ, रिंकू सिपाही और शिक्षा विभाग के अमित कुमार सहायक खंड संसाधन समन्वयक खंड कार्यालय रोहतक, डिंपल सहायक खंड संसाधन समन्वयक खंड कार्यालय रोहतक, जितेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षक बहुअकबरपुर, अरुण कुमार शारीरिक शिक्षक कलानौर, कृष्णा रंजन प्राध्यापक किलोई, रामफल प्राध्यापक रुड़की, रेनू खत्री प्राचार्य रुड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें