गांव किलोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक
52 वर्षीय अधेड़ की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। राड से पीट-पीटकर हत्या
से पहले आरोपियों ने पीड़ित की आंखें भी फोड़ दी। पूरी वारदात में पुलिस की
लचर कार्यप्रणाली सामने आई है।
पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस ने पहले तो
इत्तफाकिया कार्रवाई की। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत का
खुलासा होने और ग्रामीणों की चेतावनी के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस
जर्द किया गया। कुकर्म से पहले पीड़ित को बेसुध किया गया।
अविवाहित
अधेड़ गांव में ही बस स्टैंड के नजदीक एक व्यक्ति के प्लाट में बने एक कमरे
में रहता था। मृतक के भाई ने बताया कि 26 जनवरी को अधेड़ अपने कमरे में
था। तभी गांव के दो युवक उसके पास आए। आरोप है कि पहले तो दोनों ने अधेड़
के साथ बैठकर शराब पी।
अधेड़ को नशे में धुत करने के बाद उसके साथ कुकर्म
किया। विरोध करने पर दोनों आंखें फोड़ दी और बाद में राड से पीट-पीटकर
हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 27 जनवरी को जब प्लाट मालिक
मौके पर पहुंचा तो उसने कमरे में पड़ी चारपाई पर अधेड़ का शव पड़ा देखा।
परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों की मानें तो पोस्टमार्टम
रिपोर्ट में अधेड़ की आंख, सिर, पेट सहित शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के 7
निशान मिले हैं।
हत्यारों के नाम दिये फिर भी अज्ञात पर केस
परिजनों
का आरोप है कि इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद पुलिस छह दिनों तक सिर्फ इस
कहानी में उलझी रही कि अधेड़ की मौत कैसे हुई। परिजनों ने कई बार थाने के
चक्कर लगाए। पीछा छुड़ाने के लिए पहले तो मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की
गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हैवानियत का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने
सदर थाने का घेराव किया तो पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ हत्या का
केस दर्ज किया। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया तो
पुलिस ने उसे भी टाल दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से दोनों युवकों के नाम दिए
जाने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एक आरोपी को पकड़ा, फिर छोड़ दिया
परिजनों
का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया था, लेकिन बाद में उसे
छोड़ दिया गया। उससे पूछताछ भी नहीं की गई, जबकि दूसरे के बारे में अभी तक
कोई जानकारी नहीं है।
पोस्टामार्टम रिपोर्ट आने के बाद
अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी
नहीं हो सकी है। जांच जारी है।
जयनारायण सब इंस्पेक्टर व जांच अधिकारी, सदर थाना।