शहर की छोटूराम धर्मशाला में मंगलवार को जाट आरक्षण को लेकर 10 फरवरी को
होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जाट आरक्षण संघर्ष संचालन समिति की
बैठक में संयोजक मेजर मेहर सिंह मलिक और प्रो. आत्मानंद देशवाल ने लोगों को
संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को शहर में जाट आरक्षण को
लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सुबह 10 बजे जाट स्कूल के मैदान में इकट्ठा
होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचेंगे, जहां पीएम के नाम
संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा जाएगा।
समिति के प्रवक्ता आजाद सिंह महलावत
ने बताया कि आंदोलन के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। इनसो
प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि आंदोलन में छात्र-छात्राएं भी भाग
लेंगे। इस मौके पर महासिंह देशवाल, सूबेदार सूरत सिंह, राममेहर ढुल,
ओमप्रकाश सहरावत, दिलबाग देशवाल, राजेंद्र अहलावत, मास्टर हुकमचंद अहलावत,
राजेंद्र तोमर और रामफल मौजूद रहे।