फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हथियारों सहित दो युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीआईए पुलिस ने दो युवकों को हथियारों सहित काबू किया है। एक आरोपी मोस्टवांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ के गांव रिटौली तो दूसरा भिवानी जिले के गांव कोहाड़ रहने वाला है। सीआईए प्रथम ने मंगलवार को रिटौली गांव निवासी अजय उर्फ गोली व कोहाड़ गांव निवासी किरोड़ी उर्फ विरेन को अदालत में पेश किया। गोली को तीन तो किरोड़ी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एएसआई मंजीत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हिसार-रोहतक रोड के नजदीक कुताना बस्ती के पास पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान अजय उर्फ गोली निवासी रिटौली के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड मिला है। गोली के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्नेचिंग, चोरी और मारपीट सहित आठ केस दर्ज हैं।
सिंहपुरा रोड के पास से युवक को दबोचा
वहीं, एएसआई विनोद दलाल ने बताया कि श्याम कॉलोनी के पास सिंहपुरा रोड के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान किरोडी उर्फ विरेन निवासी गांव कोहाड, भिवानी के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी को सिटी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में हत्या का प्रयास का व डकैती सहित अन्य धाराओं में चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें