फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत

Mon, 19 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गांव मंडोरा के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद पीछे से क्षतिग्रस
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर मंडोरा गांव के पास हुए हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे का पता उस समय चला जब पीछे से ट्रक चालकों का तीसरा साथी अपने ट्रक को लेकर आया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों ट्रकों को खड़ा देख ट्रक को रोक लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और साथी चालक की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के गांव खरगीपुर निवासी मनीष पांडे ने बताया कि वह अपने ननिहाल में रहते हैं। गांव खरगीरपुर निवासी अभिषेक व प्रिंस उनके साथ कुंडली ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां चलाते थे। शनिवार रात वह अपने-अपने ट्रक में कुंडली से सामान भरकर रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के लिए निकले थे।
विज्ञापन

मनीष पांडे का कहना है कि चालक अभिषेक व प्रिंस अपने ट्रक लेकर उनसे कुछ पहले निकल गए थे। जब वह केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव मंडोरा के पास पहुंचे तो उन्हें दोनों चालकों की गाड़ियां सड़क पर खड़ी दिखाई दीं। उन्हें लगा कि अभिषेक व प्रिंस अपनी-अपनी गाड़ियों की जांच कर रहे होंगे। इस पर उन्होंने भी अपने ट्रक को रोका और उनके ट्रकों के पास जाकर देखा तो अभिषेक व प्रिंस एक ट्रक के ट्रायर के नीचे पड़े थे। दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पाया कि अभिषेक के ट्रक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी हुई है। ट्रक के इंडिकेटर भी जल रहे हैं। इसी दौरान केएमपी एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई, जिनकी मदद से उन्होंने दोनों के शव बाहर निकलवाए और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मनीष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। अंदेशा है कि दोनों चालक ट्रक में कोई खराबी देखने उतरे होंगे और तभी किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह अपने ट्रक से कुचले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें