फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कार गिरने से दो दोस्तों की मौत, दो सुरक्षित निकाले

विज्ञापन
टीटोली में नहर में कार गिरने बाद उसे निकाली क्रेन। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना इलाके के सीसरोली गांव में बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरी। हादसे में कार चालक व साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस व आसपास के लोग कार की पिछली सीट पर बैठे दो लोगों को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। घायलों को पीजीआई में ले जाया गया। यहां से बाद में दोनों घर चले गए, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार शाम एक कार नहर में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां आसपास के ग्रामीणों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए लोगों में से दो ही सुरक्षित हैं। इनमें टिटौली निवासी विनीत व रमेश शामिल हैं, जबकि कार चालक पाकस्मा निवासी रवींद्र उर्फ मोनू व उसके साथ बैठे टिटौली निवासी रोहित की मौत हो गई। ये चारों दोस्त कार में सवार होकर गांव से ड्रेन की ओर से सीसरोली होते हुए रोहतक की ओर निकले थे। रास्ते में कोई वाहन अचानक कार के सामने आ गया। इसे बचाने के प्रयास में कार ड्रेन में जा गिरी।
45 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन से निकाली कार
पुलिस की पूरी टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन से कार बाहर निकाली। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पीजीआई के आपातकालीन विभाग के बाहर भी ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि नहर में कार गिरने की सूचना के बाद टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार सवारों को बचाने का प्रयास किया। शीशा तोड़कर दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मामले में कागजी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक सवार छात्र को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
महम। फरमाना खास से महम की ओर जा रहे बाइक सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बाइक सवार को महम सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, फरमाना निवासी योगेश बीए फाइनल का छात्र था। वह कोचिंग सेंटर पर भी जाता था। बुधवार सुबह वह अपनी बाइक पर महम जा रहा था। रास्ते में सड़क पर जा रही कार के सामने अचानक लावारिस पशु आ गए। कार चालक ने उन्हें बचाने के लिए कार को दूसरी ओर मोड़ दिया। इस दौरान कार बाइक से टकरा गई। इस टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता जयपाल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें