फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: लापता भाइयों के दोस्त का खुलासा-दोनों नहर में डूबे, पुलिस ने NDRF की मदद से शुरू की बच्चों की तलाश

Mon, 08 Apr 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

15 वर्षीय हिमांशु व उससे छोटा 12 वर्षीय निकित खेलने गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। परिवार ने दोनों को कई जगह तलाश किया। फिर पता चला कि दोनों भाई गली के 12 साल के बच्चे के साथ स्कूटी पर देखे गए थे। उस बच्चे ने बताया कि दोनों नहर में डूब गए हैं।
विज्ञापन
लापता हुए भाई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की जनता कॉलोनी से लापता दोनों भाईयों का सुराग नहीं लग सका है। दोस्त ने खुलासा किया है कि बड़ा भाई हिमांशु हाथ धो रहा था, पैर फिसलने से बह गया। छोटा भाई नितिक उसे बचाने के लिए कूद गया, लेकिन दोनों ही बह गए। पुलिस एनडीआरएफ की टीम की मदद से दोनों को तलाश कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के सहारनपुर जिले के गांव जांडखेड़ा निवासी मोनू कश्यप ने बताया कि वह सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाता है। सुबह 11 बजे उसका बेटा 15 वर्षीय हिमांशु व उससे छोटा 12 वर्षीय निकित खेलने गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। दोनों को कई जगह तलाश किया। शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। 

सुबह पता चला कि दोनों भाई गली के 12 साल के बच्चे के साथ स्कूटी पर देखे गए थे। जब उस बच्चे से परिजनों ने पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में बोला, दोनों नहर में डूब गए हैं। पुलिस अब बच्चे द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। 
विज्ञापन


दो ही चिराग थे मेरे पास, अब कैसे रोशन होगा घर
मोनू कश्यप ने बताया कि वह 2014 में सहारनपुर से रोहतक आया था। तभी से नई सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाता है। पहले डिप्रेशन में चला गया था। रोहतक से सहारनपुर जाकर उपचार कराया। अब भी बीमार चल रहा हूं। अब दोनों बेटों के लापता होने से टूट गया हूं। उसके दो ही बेटे थे। दोनों एक साथ लापता हो गए। अब कैसे मेरा घर रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें