रोहतक। शहर के हिसार बाईपास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। औद्योगिक इलाके में बाइक से कहीं जा रहे दो लोगों का अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूर्या कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय रमेश व शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र बाइक पर सवार होकर औद्योगिक इलाके में कहीं जा रहे थे। वीरवार रात करीब आठ बजे ये किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सूचना पुलिस व परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। वाहन चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।