फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव खरक जाटान में चार दिन पहले राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी व उसके चचेरे भाई पर फायरिंग करने के आरोपी में पुलिस दो आरोपियों को काबू किया है। मंगलवार को आरोपी अमन उर्फ सुंडू व सतीश को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि खरक जाटान निवासी संदीप ने 7 जनवरी को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी कि वह पांच साल से प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम का सदस्य है। शाम को अपने चचेरे भाई अजय व अन्य लड़कों के साथ गांव के स्टेडियम में कबड्डी की तैयारी कर रहा था। तभी गांव निवासी विनय, अमन, योगेश, सतीश, अंकित व अन्य लड़के कार लेकर आए और ट्रैक पर चलाने लगे। बारिश के मौसम में कार के टायर से ट्रैक खराब होने लगा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही एक युवक ने फायर भी कर दिया। वे बाल-बाल बचे। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लाखनमाजरा पुलिस ने जानलेवा हमले करने का केस दर्ज किया था। एसपी ने केस की जांच सीआईए द्वितीय को सौंपी। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन उर्फ सुंडू व सतीश को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें