फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेरोइन तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनीपत। जिले की क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले के आरोपी अमित उर्फ मीता निवासी गांव भालौठ जिला रोहतक और भूपेंद्र निवासी हनुमान नगर सोनीपत को गिरफ्तार किया है। अमित फिलहाल साबुन दरवाजा बड़ा बाजार सोनीपत में रहता था।
पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि अमित बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर कामी रोड सब्जी मंडी क्षेत्र में हेरोइन लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और 13.57 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना सिविल लाइन सोनीपत में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर अनुसंधान टीम ने भूपेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें