रोहतक। शिव पार्क सुभाष नगर में अवैध कब्जे के विरोध में पर्यावरण संरक्षकों ने नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार को पत्र सौंपा। आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने कहा कि पार्क में धार्मिक संरचना का निर्माण करके अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध कब्जे को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी जसबीर कुमार, राजेश मलिक, जगमोहन सोनी शिव पार्क प्रधान, बलजीत व विकास नागर आदि मौजूद रहे। संवाद