फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर बाईपास पर ट्राला चालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के झज्जर बाईपास पर बुधवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने सड़क किनारे खराब अवस्था में खड़े ट्रालेके चालक पर हमला करके लूट लिया। हमलावर मोबाइल फोन व 25 हजार की नकदी ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, झज्जर जिले के गांव तलाव निवासी हंसराज ने दी शिकायत में बताया कि उसने महाराना गांव निवासी जयबीर से ट्राला ले रखा है। बुधवार रात को वह अनाज मंडी रोहतक से गेहूं भरकर राजस्थान के झालावाड़ के लिए रवाना हुआ। जब झज्जर बाईपास पर पहुंचा तो ट्रालेका इंजन गर्म हो गया। इस कारण उसने ट्राले को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। साथ ही नजदीक ढाबे पर खाना खाने चला गया। वापस आकर इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात करीब पौने 11 बजे वह ट्राले के अंदर ही सो गया। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने ट्राले की खिड़की खुलवा ली। एक के हाथ में लोहे का दरांत तो दूसरे के पास रॉड थी। युवक ने उस पर रॉड से वार किया। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही उससे 25 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें