फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के पूर्व एसडीओ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर- ट्राली को रोका

विज्ञापन
44-एमडीयू में पकड़ी गई सामान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में शुक्रवार को पूर्व एसडीओ बलजीत सिंह ट्रैक्टर-ट्राली से अपना सामान लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर बिना किसी बिल या पर्ची के कैंपस से बाहर जाने की सूचना पर कुछ विद्यार्थियों व सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक लिया। सामान सहित ट्रैक्टर नर्सरी में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


एमडीयू के पूर्व एसडीओ बलजीत सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लेकर जा रहे थे। विवि से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हो चुके एसडीओ दो माह पहले ही अपना सामान यहां से लेकर जा चुके हैं।
विवि के सुरक्षा कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक से गेट पास मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। इसी बीच वहां पहुंचे पूर्व एसडीओ ने सामान अपना बताते हुए बाद में बिल व गेट पास दिखाने की बात कही। गेट पास नहीं होने के चलते सुरक्षा कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नर्सरी में खड़ी करा दी है।
विज्ञापन


गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सचिव विजयपाल का कहना है कि नर्सरी में पेड़ पौधे होते हैं। ट्रैक्टर ट्राली में नर्सरी से लाया गया सामान एसी, सोफे व अन्य सामान था। यह सामान ले जाने की अनुमति भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें