10सीटीके29..तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में ब्लैक पैंथर के लिए बाड़ा बनकर तैयार। स्रोत : अमर उ
तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में जल्द ही ब्लैक पैंथर आएगा। इसको लेकर सभी कागजी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। अभी हाल ही में इसका एन्क्लोजर भी बनकर तैयार है।
फरवरी के अंत तक ब्लैक पैंथर को पर्यटकों के दीदार के लिए एन्क्लोजर मे पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद लघु चिड़ियाघर में एक और वन्य प्राणी में बढ़ोतरी हो जाएगी। अब तक यहां करीब 52 प्रजाति के जीव रहते हैं। ब्लैक पैंथर के आने के बाद जीवों की संख्या बढ़ जाएगी, बड़ी प्रजाति की बिल्लियों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी बड़ी बिल्लियों में यहां बाघ और तेंदुआ है। वन्य प्राणी विभाग नए जीव के आगमन को लेकर उत्साहित है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ