रोहतक। लाखनमाजरा खंड के एक गांव की एक बालिग लड़की आधी रात को लापता हो गई। साथ में घर से नकदी व जेवरात भी ले गई। शक है कि गांव का ही युवक उसे शादी की नीयत से बहकाकर ले गया है। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक खंड के गांव के व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़की हैं। बड़ी लड़की 12वीं पास है, जिसकी उम्र साढ़े 18 साल है। रात को करीब एक बजे लड़की बिना बताए चली गई। घर के अंदर से कुछ नकदी व जेवरात भी ले गई। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो गांव का युवक उसी दिन से लापता है। उसे शक है कि युवक उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहकाकर ले गया है। ब्यूरो