फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने पोलिंग पार्टियों को दिये जाने वाली चुनाव सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के चलते मतदान किट में आवश्यक प्रोफार्मा व अन्य जरूरी सामान नियमानुसार जांच उपरांत किट में डाला जाए ताकि चुनाव के दिन पोलिंग पार्टी को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्धारित समयावधि में किट तैयार किए जाएं। पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री किट ध्यानपूर्वक सुपुर्द की जाए व यह सुनिश्चित किया जाए कि किट में चुनाव आयोग के नियमानुसार सभी फॉर्म व अन्य सामग्री रखी हुई है। झज्जर में चारों विधानसभा के लिए किट तैयार करने का कार्य बुधवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। डीसी ने कहा कि नेहरू कॉलेज से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी व यहीं पर स्ट्रांग रूम में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गए हैं। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बाद ईवीएम को नेहरू कॉलेज में ही सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। इसके अलावा 4 जून को मतगणना का कार्य भी यही होगा। डीसी ने कॉलेज विभिन्न कक्षों बारीकी से निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन क्षेत्र के तहत चार विधानसभा क्षेत्र (बेरी, बादली, बहादुरगढ़ व झज्जर) आते हैं। इन सभी विधानसभा की ईवीएम के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें