फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्मी बढ़ते ही पिघलने लगा बिजली उपकरण, रात भर परेशान रहे तीन कॉलोनियों के लोग

Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग के उपकरण पिघलने लगे हैं। सोमवार की रात शहर की तीन कॉलोनियों में 10 बजे गायब हुई बिजली रात एक बजे आई। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही। रेलवे रोड के नजदीक विश्वकर्मा चौक पर निगम की ओर से लगाए गए बिजली ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई और आरा मशीन वाली गली में एलटी तारों में आग लग गई। हालांकि, बिजली निगम की ओर से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तुरंत काम शुरू किया गया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद बिजली सुचारु हो पाई। ऐसे में रात भर तीन कॉलोनियों के करीब 10 हजार लोग बिजली न होने से परेशान रहे।
विज्ञापन

काठमंडी निवासी विनोद कुमार, संदीप शर्मा, नितिन, नीरज शर्मा ने कहा कि बिजली निगम की ओर से मार्च में लंबे-लंबे दावे किए जा रहे थे कि शहर में गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर ठीक किए गए हैं। नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। 43 डिग्री तापमान में ही निगम का सिस्टम पिघलने लगा है। तारों में आग लग रही है तो ट्रांसफार्मर भी खराब होने लगे हैं। अभी तापमान आने वाले दिनों में 47-48 को भी छूएगा। ऐसे में लगता है कि इसके बाद तो उपभोक्ताओं को बिजली न के बराबर ही मिलेगी। सोमवार की रात 10 बजे गायब हुई बिजली एक बजे आई। इसके बाद भी वोल्टेज कभी तेज और कभी कम होती रही। ऐसे में पूरी रात लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। सोमवार की रात बिजली न आने से तीन कॉलोनियों के करीब 10 हजार लोग परेशान रहे। लोगों का कहना है कि हर बार निगम की ओर से बिजली समस्या के समाधान के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं और जब गर्मी बढ़ने लगती है तो सारा सिस्टम पिंघलना शुरू हो जाता है। बिजली न होने के कारण लालचंद कॉलोनी, नई बस्ती, काठ मंडी वासियों को काफी दिक्कत हुई। जब रात 10 बजे बिजली गायब हुई तो लोगों ने उसके आने का इंतजार शुरू किया, लेकिन इंतजार रात 1 बजे पूरा हुआ।



वर्जन...

आरा मशीन वाली गली में एलटी तारों में आग लगने और विश्वकर्मा चौक के नजदीक लगे बिजली ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए तुरंत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। करीब तीन घंटे में बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनीष यादव, एसडीओ, सिटी-1, यूएचबीवीएन बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें