फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: काम न रुके इसलिए सिलिंडर छोड़ जला रहे तंदूर

Mon, 16 Mar 2026 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
38 डीएलएफ कॉलोनी में तंदूर पर पूरी बनाते विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सब्जी-पूरी विक्रेता सिलिंडर छोड़ अब छोटे तंदूर से अपने व्यवसाय को चालू रख रहे हैं। दुकानों के बाहर कोयले से जलने वाले छोटे तंदूर रखे दिखाई दे रहे हैं। डीएलएफ कॉलोनी स्थित दुकानदार राजबीर ने बताया कि काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिसकी वजह से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कोयला खरीदकर तंदूर जला रहे हैं। सब्जी-पूरी बेचकर अपना का चलाते हैं। करीब 20 किलो कोयला प्रतिदिन लग जाता है। उन्होंने कहा कि कोयले से भी अतिरिक्त खर्च ही बढ़ने वाला है क्योंकि गैस की तरह कोयले की आग का कम-ज्यादा नहीं किया जा सकता है।


फोटो : 39

पूरी-सब्जी की दुकान चलाते हैं लेकिन काॅमर्शियल सिलिंडर न मिलने से छोटे तंदूर पर काम शुरू कर दिया है। कोयले को गैस की तरह बंद कम या ज्यादा नहीं कर सकते हैं। -राजबीर, सब्जी-पूरी विक्रेता।
विज्ञापन



फोटो : 40

सिलिंडर की सुचारु सप्लाई के बिना कई दिन काम चलाना संभव नहीं है। एक दो दिन और फास्ट फूड बनाकर यह काम बंद कर देंगे। सिलिंडर की जगह अन्य विकल्प तलाश रहे हैं। -जतिन, फास्ट-फूड विक्रेता।


फोटो : 41

सिलिंडर नहीं मिलने से गैस की बचत करना भी शुरू कर दिया है ताकि दुकानदारी व परिवार का गुजारा प्रभावित न हो। डीजल से जलने वाले उपकरणों की भी खोज कर रहे हैं। -जोनी, पूरी सब्जी विक्रेता।

38 डीएलएफ कॉलोनी में तंदूर पर पूरी बनाते विक्रेता। संवाद

38 डीएलएफ कॉलोनी में तंदूर पर पूरी बनाते विक्रेता। संवाद

38 डीएलएफ कॉलोनी में तंदूर पर पूरी बनाते विक्रेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें