फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का खौफ : तिलियार झील हुई खाली, बाडे़ में बंद की बतखें

Mon, 07 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
BirdFlue - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश में बर्ड फ्लू का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तिलियार झील में रविवार को सभी बतखों को निकालकर अलग बाड़े में रखा गया है। हालांकि अभी तक यहां पर कोई केस नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बतखों को झील से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन


 बता दें कि पिछले कई दिनों से बर्ड फ्लू की दहशत लगातार बढ़ रही है। हिसार में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है। तिलियार के सभी पक्षी फिलहाल स्वस्थ हैं, लेकिन फिर भी रविवार को अधिकारियों के निर्देश पर तिलियार झील को खाली करा दिया गया। झील की सभी बतखों को निकालकर एक अलग बाडे़ में रखा गया है। झील की करीब पचास से अधिक बतखों को जू में रहने वाले अन्य पक्षियों से भी दूर रखा गया है। इनके लिए तिलियार परिसर में ही एक वैकल्पिक बाड़ा बनाया गया है। बतखों को बाडे़ में रखने के बाद अब तिलियार झील सुनसान हो गई है। दरअसल, अधिकारियों का मानना है कि यदि किसी कारणवश इन बतखों में बर्ड फ्लू मिलता है तो बाकी पक्षी सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा अब झील पर यदि कोई बाहरी पक्षी आता है तो उसका भी तुरंत ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन



झील से सभी बतखों को निकालकर बाड़े में रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से झील को खाली किया गया है। फिलहाल सभी पक्षी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
- पवन ग्रोवर, डिवीजन वाइल्ड लाइफ ऑफिसर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें