फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन वैगन

विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर पटरी से मालगाड़ी का पहिया उतरने से टूटी स्लीपर। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गोहाना की तरफ से आ रही मालगाड़ी के तीन वैगन शुक्रवार शाम को रोहतक स्टेशन के आउटर पर पटरी से उतर गए। मालगाड़ी की रफ्तार कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक व यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे। रेल दुर्घटना यान की मदद से रात को तीनों वैगन को पटरी पर लाया गया। वहीं, दिल्ली मुख्यालय ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

गोहाना की तरफ से आ रही मालगाड़ी करीब 35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। स्टेशन के आउटर पर क्रॉसिंग के नजदीक पीछे के तीन वैगन पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पहिया जब तेजी से पटरी के स्लीपर तोड़ते हुए आगे बड़े तो तेज आवाज होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। उसने तुरंत पावर केबिन को इत्तला किया। पावर केबिन से मालगाड़ी के वैगन बेपटरी होने का संदेश स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा और यातायात प्रभारी बलबीर सिंह को भेजा। जब तक रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक आरपीएफ ने चारों तरफ से दुर्घटनास्थल को घेर लिया, क्योंकि काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। वहीं, मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना पर दिल्ली मुख्यालय से रेल दुर्घटना यान को रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बेपटरी हुए तीनों वैगन को मालगाड़ी से अलग किया। इस बीच आए दुर्घटना वाहन की मदद से रेलवे कर्मियों ने बेपटरी वैगन को पटरी पर लाने की कवायद शुरू की। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि जिस समय तीन वैगन बेपटरी हुए हैं उस समय मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

रोहतक रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मालगाड़ी का डिब्बा। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें