फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसिक स्वास्थ्य को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

Thu, 10 Oct 2024 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वीरवार को एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री, मनोविज्ञान विभाग और डीन, स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राधाकृष्णन सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरणजीत कौर कार्यक्रम की मुख्यवक्ता रहीं। कार्यक्रम का संयोजन-समन्वयन मनोविज्ञान विभाग की प्रो. हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री इंचार्ज प्रो. अंजलि मलिक तथा प्रो. दीप्ति हुड्डा ने किया। कार्यक्रम में मंच संचालन शोधार्थी प्रतिज्ञा सिवाच ने किया। डाॅ. शरणजीत कौर ने लोक संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।
डॉ. शरणजीत कौर ने कहा कि मनोवैज्ञानिक पहलों के माध्यम से समाज में अमन-चैन और सामाजिक सद्भाव स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आपसी संवाद बढ़ाने, एक-दूसरे का हालचाल पूछने और कठिन समय में एक-दूसरे का साथ देने का आह्वान किया। डॉ. शरणजीत कौर ने एमडीयू में चार वर्षीय स्नातकीय क्लीनिकल साइकोलॉजी और इस विषय में स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल साइकोलॉजी को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. सर्वदीप कोहली ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. शालिनी सिंह, डाॅ. शशि रश्मि, डाॅ. बिंदु अहलावत, पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रो. हरीश कुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, इंचार्ज सीडीएस डाॅ. प्रतिमा देवी, डाॅ. योगेंद्र, डाॅ. राजेश कुमार, संबद्ध महाविद्यालयों की प्राध्यापिकाएं डाॅ. नीतू जैन, डाॅ. रेखा, डाॅ. वर्षा, डाॅ. संदीप कुमार, निधि, मनोविज्ञान विभाग के कर्मी, मनोविज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संगीत विभाग समेत अन्य विभागों के विद्यार्थी, यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के प्रशिक्षु, विद्यार्थी, विवि के शोधार्थी, विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी तथा डीएसडब्ल्यू कर्मियों ने आयोजन सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें