फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सड़क हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत; कंसाला से गांव लौट रहा था मृतक

Thu, 10 Oct 2024 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नरेंद्र की पहचान उसके दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के मोर खेती मोड़ पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुड़की निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है, जो कंसाला से अपने गांव लौट रहा था।

आईएमटी थाना पुलिस के अनुसार, नरेंद्र बाइक से मोर खेती मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में नरेंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नरेंद्र की पहचान उसके दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें