13सीटीके02 सेक्टर-14 में बैठक के बाद मौजूद लाइब्रेरी प्रोफेशनल एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
रोहतक। लाइब्रेरी प्रोफेशनल एसोसिएशन (एलपीए) की ओर से सेक्टर-14 में राज्यस्तरीय वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के नव नियुक्त 50 कनिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष ने एसोसिएशन की सदस्यता ली। इस दौरान 12 से 18 जुलाई 2021 में करवाई सोल ऑनलाइन ट्रेनिंग के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक मत से 14 एजेंडों पर सहमति दी।
कनिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष योग्यता के अनुसार समान काम समान वेतन के आधार पर वेतन लेवल-6 में 35 हजार 400 रुपये किया जाए। रीस्टोर, लाइब्रेरी अटेंडेंट के वेतन की विसंगति को दूर किया जाए। पुस्तकालय स्टाफ के सेवा नियम 1986 में सीधी भर्ती और पदोन्नति में 50 प्रतिशत किया जाए। बैठक में पुस्तकालयों के रीडिंग रूम को 24 घंटे 7 दिन खुला रखने के सरकार के जन कल्याणकारी फैसले का एलपीए ने समर्थन किया, लेकिन इसको लागू करने के लिए समुचित स्टाफ व जारी किए जाने की मांग की।
नव नियुक्त जूनियर लाइब्रेरियन की कम से कम दो महीने की ट्रेनिंग करवाई जाए। पुस्तकालय के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए वर्क मैन्युअल जारी किया जाए। पुस्तकालय के समस्त वर्ग के स्टाफ की वरिष्ठता सूची जारी की जाए। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राज्य प्रधान हरीश चंद्र ने की। उप प्रधान नरेश दलाल, सचिव शकुंतला देवी व ओमपाल सिंह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। जिला प्रतिनिधि मुकेश जाखड़ ने पुस्कालय के दैनिक जीवन के अनुभव साझा किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अंकुर, सुंदर सिंह, हसन अली, सुनील, सन्नी, कोमल, मनीषा, प्रीती, रीतू, स्वीटी, उषा, मुकेश जाखड़ व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।