फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: डिवाइडर से उछलकर वैन से टकराई कार, दो माह के मासूम सहित तीन की मौत

Mon, 05 Feb 2024 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

खरावड़ बाईपास पर ओवरब्रिज के ऊपर हादसा हुआ है। परिवार झज्जर के गांव चिमनी से बलियाणा लौट रहा था, दो साल का बेटा और पिता घायल हो गए। गढ़ी बलंब निवासी 26 वर्षीय वैन चालक देवेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में खरावड़ बाईपास पर सोमवार को कार और वैन की टक्कर में दो माह के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को निजी अस्पताल और दो को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


बलियाणा गांव निवासी सुमित अपनी पत्नी शालू, दो साल के बेटे अंश व दो माह के बेटे हर्ष के साथ ससुराल झज्जर जिले के गांव चिमनी गया हुआ था। सोमवार दोपहर परिवार के चारों सदस्य वैन में सवार होकर घर आ रहे थे। जब वैन खरावड़ बाईपास पर हिसार से आते समय ओवरब्रिज पर चढ़ी तो दिल्ली से हिसार की तरफ से जा रही सफेद रंग की कार का संतुलन बिगड़ गया।

कार डिवाइडर से उछलकर दूसरी दिशा में चली गई और सीधी वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन चालक कलानौर खंड के गांव गढ़ी बलंब निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने वैन में सवार चार घायलों को खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां 24 वर्षीय शालू और उसके दो माह के बेटे हर्ष ने दम तोड़ दिया। जबकि सुमित और अंश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में कार चालक भी घायल है, उसकी तलाश कर रहे हैं। जल्द मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुशील कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें