फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े-बड़े विद्यालयों को मात दे निंदाना का केसीएम स्कूल की तीन छात्राओं ने छूआ आसमान

विज्ञापन
रोहतक के निंदाना गांव के केसीएम स्कूल की छात्रा काजल व नेहा के साथ स्कूल अध्यापक और परिजन। संवाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गांव निंदाना की बेटी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के जारी 12वीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बुधवार को जारी परिणाम में केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल पुत्री रावत को 500 में से 498 अंक मिले हैं, जबकि इसी स्कूल की छात्रा नेहा पुत्री अजमेर ने 494 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। केसीएम की ही छात्रा अंशु ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक वजीर सिंह नेहरा और प्राचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा काजल ने दसवीं कक्षा में स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद काजल ने कड़ी मेहनत से 12वीं में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि काजल ने स्कूल में चौथी कक्षा में दाखिला लिया था। उसने कला संकाय को चुना और लगातार मेहनत करते हुए आज इस मुकाम को हासिल किया है। काजल को जो भी होम वर्क दिया जाता था उसे वह पूरा करके लाती थी।
सातवीं पास किसान की बेटी हैं काजल
काजल के पिता रावत नेहरा सातवीं तो मां गुड्डी देवी आठवीं तक पढ़े हैं। रावत के पास गांव में ही पांच एकड़ कृषि योग्य भूमि है। वह खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। काजल की एक छोटी बहन पूनम इस बार 12वीं कक्षा में है तो छोटा भाई दसवीं कक्षा में है। काजल के पिता ने कहा कि उनकी बेटी घर के काम में मां का हाथ बंटाने के साथ कभी कभार खेत में भी काम करने जाती थी। उसके बावजूद उसने पढ़ाई में लगातार मेहनत की। अध्यापक स्कूल में छात्रों को अतिरिक्त समय में निशुल्क पढ़ाई कराते थे।
विज्ञापन

सेना या पुलिस में अधिकारी बनना सपना
काजल का सेना या पुलिस में अधिकारी बनना लक्ष्य है। इसके लिए उसने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और स्वजनों को देती है। काजल ने कहा कि गुरुजनों ने अतिरिक्त समय में भी गहराई से विषयों को समझाया। उनके मार्गदर्शन में ही वह इस लक्ष्य को हासिल कर पाई है। पिता रावत ने बताया कि परीक्षा के दिनों में काजल के हाथ के अंगूठे में इंफेक्शन हो जाने से उसमें काफी दर्द था। इस दौरान वह 20 बीस दिनों तक स्कूल नहीं जा सकी थी। लेकिन इस दौरान भी उसने पढ़ाई जारी रखी।
स्कूल और गांव में खुशी का माहौल
गांव की बेटी के 12वीं परीक्षा में टॉप करने की खबर मिलते ही स्कूल व गांव में खुशी का माहौल है। छात्राओं व उनके परिजनों को स्कूल बुलाकर जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों व स्कूल सदस्यों ने छात्राओं व उनके माता-पिता को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें