रोहतक। पुलिस ने सैंपल गांव के खेतों से कृषि उपकरण चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बलंबा निवासी आशु व प्रदीप और बसना निवासी अजय उर्फ बालू ने पूछताछ में तीन वारदात का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की जाने वाली पिकअप भी बरामद की है।
कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि 25 मार्च को सैंपल गांव निवासी मनोहर ने शिकायत दी थी कि उसके खेत से 14 व 6 तवे की हेरो व ट्रैक्टर के फाले चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बलंबा निवासी आशु व प्रदीप और बसान निवासी अजय को काबू किया। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह सदस्यीय गिरोह खेतों से कृषि उपकरण चुराता था। सैंपल गांव के किसान के अलावा उनहाेंने 21 मार्च की रात को दीपक व 6 जनवरी की रात को रवींद्र के कृषि यंत्र चोरी किए थे। अब पुलिस आरोपियों के फरार तीन साथियों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो