फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में 10 मिनट हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर भरा पानी

Thu, 31 Jul 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में देर रात हुई बारिश में से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में बुधवार रात मौसम ने एकाएक करवट लिया और झमाझम बारिश हुई। रात 10:20 पर शुरू हुई बारिश 10:30 बजे तक हुई। इसके बाद करीब 15 मिनट बूंदाबांदी हुई। रात करीब 10:50 बजे तेज बारिश शुरू हुई हो गई इससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से मौसम गर्म रहा। इस कारण गर्मी व उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में बादल छाने के साथ कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई जिससे उमस और बढ़ गई।
शाम को मौसम में आए बदलाव के साथ बादल फिर उमड़-घुमड़ कर आए। इस बार फिर बूंदाबांदी करने के बाद बादल निकल गए। रात करीब 10 बजे के बाद जमकर बारिश हुई।
इससे सड़कों पर पानी भर गया। शहर के दिल्ली रोड, सोनीपत रोड, छोटूराम चौक, प्रेम नगर चौक, तिलक नगर, मेडिकल मोड़, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के सामने, गोहाना रोड व आसपास के इलाके में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें