फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरावर की जमीन पर नहीं है कोई अड़चन : पं. सुरेश शर्मा

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते पं. सुरेश शर्मा। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
पहरावर गांव द्वारा गौड़ संस्था को दान दी गई करीब 15 एकड़ जमीन को लेकर कोई अड़चन नहीं है। जो भी तकनीकी कमियां अभी तक रही थीं वह भी लगभग दूर हो चुकी हैं। ब्राह्मण समाज के सामूहिक प्रयासों से जल्द ही पट्टे पर दी गई जमीन गौड़ शिक्षण संस्था के हवाले हो जाएगी। यह बात गौड़ शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्य पं. सुरेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मंगलवार को वह दिल्ली हाईवे स्थित एक निजी स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पं. सुरेश शर्मा ने बताया कि सन 2009 में पहरावर गांव की पंचायत ने 15 एकड़ जमीन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को 33 साल के लिए पट्टे पर दी थी। संस्था की तरफ से पंचायत व नगर निगम को लीज की पांच किस्त जमा भी करवा दी गई थी। लेकिन बाद में तकनीकी खामी की वजह से नगर निगम ने छठी किस्त की राशि का चेक लौटा दिया। तब से गौड़ संस्थाओं का सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक ही इसकी देख-रेख कर रहा है। इसके कारण इस जमीन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब समाज के लोगों ने इस जमीन को लेकर सक्रियता दिखाई और नगर निगम में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और जमीन संस्थाओं के सुपुर्द करने की मांग की। साथ ही लीज की राशि भी माफ करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री, सांसद व पूर्व मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उचित भरोसा दिया है।
शर्मा ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने हाल ही में इस जमीन की बकाया ईडीसी की राशि जमा कराने के लिए संस्था को पत्र लिखा है। वहीं पांच एकड़ जमीन का इंतकाल भी संस्था के नाम दर्ज हो चुका है। इससे स्पष्ट हो चुका है कि जमीन संस्था के नाम पर ही है और इसको लेकर किसी तरह की कोई भ्रांति या संशय की स्थिति समाज के लोगों को नहीं होना चाहिए। यह सब सरकार और प्रशासन के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, सांसद व पूर्व मंत्री का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन संस्था के सुपुर्द होने के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक बुलाकर निर्माण कार्य को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा दो एकड़ जमीन अलग से हरियाणा सरकार से उदारतापूर्वक दान देने की मांग भी की जाएगी। गौड़ संस्था के पूर्व प्रधान आजाद अत्री ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से गौड़ संस्था को 200 करोड़ रुपये का विकास पैकेज दिए जाने की मांग की है, ताकि 50 करोड़ रुपये में ब्राह्मणवास स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज का जीर्णोद्धार किया जा सके और 150 करोड़ रुपये में पहरावर की जमीन पर शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जब तक संस्था के चुनाव नहीं हो जाते तब तक एक एडहॉक कमेटी गठित की जाए, जो संस्था के विकास में सहायक सिद्ध हो सके। इस अवसर पर अधिवक्ता आजाद अत्री, धर्मबीर शर्मा, ईश्वर शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, पूर्व सरपंच प्रवीण कौशिक, मोनू अत्री, जितेंद्र कंसाला, बलबीर कौशिक, सत्यनारायण कौशिक, नरेश गौड़, चंद्रभान अत्री, भीम भारद्वाज, अश्वनी वशिष्ठ, डॉ. कपिल कौशिक, प्रिंस कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें