फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव सुनारिया के हर तीसरे घर में हैं सैनिक

विज्ञापन
29-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुनारिया।
विज्ञापन
फोटो: 29,30,31,32
विज्ञापन

- 9,700 मतदाता रखने वाला सुनारिया गांव करीब 1200 साल पहले बसा था
- 16 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सुनारिया की कनक ने दो स्वर्ण पदक जीते
अभिषेक कीरत
रोहतक। शहर से आठ किलोमीटर दूर बसा गांव सुनारिया 1200 साल पहले बसा था। भारतीय सेना में जवानों की लंबी सूची, खिलाड़ी, धार्मिक स्थल व सुनारिया जेल गांव को अलग पहचान देते हैं।
सुनारिया की एक गली गांव को हिस्सों में बांटती है। इसे गामा बिचाला गली के नाम से जाना जाता है। इस गली से एक तरफ सुनारिया खुर्द व एक ओर सुनारिया कलां बसा हुआ है। गांव में कुल 9,700 मतदाता हैं। इनमें 2200 सुनारिया खुर्द व 7500 सुनारिया कलां में हैं। सुनारिया को 11 साल पहले नगर निगम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुनारिया के हर तीसरे घर से एक व्यक्ति सेना में है। गांव के कई लोग सेना में बड़ेे अधिकारी भी रह चुके हैं। गांव के बेटे अमित बुधवार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु सेना में एयर कमांडर पद पर रहे हैं। गांव की बेटियां खिलाड़ी के तौर पर देश में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं। 16 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सुनारिया की कनक बुधवार ने दो स्वर्ण पदक चुकी हैं।
कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त 2025 तक हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनक ने पदक को अपने नाम किया। धार्मिक तौर पर सुनारिया गांव काफी समृद्ध है। गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर के साथ छह अन्य मंदिर हैं। गांव में पांच तालाब हैं।
गांव में है आईआईएम
गांव में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) हैं। यहां युवा प्रोफेशनल तौर पर तैयार किए जाते हैं। गांव के दो अखाड़ों में युवा पहलवानी करते हैं। गांव में दो विद्यालय हैं। खिलाड़ियों के उभरने के लिए गांव में स्टेडियम की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
गांव में भाईचारा अच्छा है। 1200 साल पुराना गांव है। हर तीसरे घर का जवान भारतीय सेना में है। युवाओं में भी आगे यह जज्बा कायम है।
- रामनिवास, सुनारिया।
-
सैनिकों व खिलाड़ियों ने गांव का नाम रोशन किया है। कनक बुधवार ने गांव का नाम रोशन किया। ऑपरेशन सिंदूर में गांव के बेटे ने एयर कमांडर की भूमिका निभाई है।
- रामपाल, सुनारिया।

कारगिल में भी गांव के बेटे सैनिक के रूप में शामिल हुए हैं। इससे गर्व की अनुभूति भी होती है। खिलाड़ी भी गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।
- जितेश, सुनारिया।
-
गांव में दस हजार के करीब वोट हैं। गांव में एक प्राचीन मंदिर के साथ छह अन्य मंदिर है। हर तीसरे घर में यहां सैनिक पैदा होता है।
- जगबीर, सुनारिया।

29-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुनारिया।

29-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुनारिया।

29-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुनारिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें