फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुमायूंपुर में दुकान में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड पर हुमायूंपुर गांव में एक युवक ने दुकान के गल्ले से पैसे निकाल लिए, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हुमायूंपुर गांव निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान कर रखी है। दुकान के पीछे ही मकान है। 28 दिसंबर को सुबह करीब पौने आठ बजे अपनी दुकान का शटर बंद करके घर चला गया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करने लगा। बच्चों का स्कूल भेजकर करीब 9 बजे दुकान खोली और डिपो से राशन लेकर आने के लिए गल्ले से पैसे लेने लगा। गल्ले में रखे 5400 रुपये नहीं मिले। उसने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला। उसने देखा कि आठ बजकर 10 मिनट पर गांव का एक युवक घर वाले रास्ते से दुकान के अंदर घुसता दिखाई दिया। जबकि दूसरा दुकान के आगे खड़ा था। आरोपी मोनी व अंकुश ने मिलाकर उसकी दुकान में चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें