फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के युवक ने छीना था सीबीआई के एसपी से आईकार्ड

विज्ञापन
सीबीआई के एसपी का आईकार्ड छीनने का आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास पर दो दिन पहले सोनीपत जिले के गांव माहरा के युवक विक्रम ने सीबीआई के एसपी रवि गंभीर से आईकार्ड छीना था। सीआईए प्रथम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी सांपला मेधा भूषण ने बताया कि एक दिसंबर की शाम को दिल्ली स्थित सीबीआई के पुलिस अधीक्षक रवि गंभीर ने दी शिकायत में बताया था कि वे भाई की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए रोहतक आए थे। खरावड़ बाईपास पर निजी बैंक्वेट हॉल की तरफ क्रॉसिंग पर गाड़ी रोकी थी। तभी पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बोलेरो गाड़ी आई। उसमें उतरे चालक ने एसपी के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही एसपी से कार की चाबी छीन ली। जब उसे आईकार्ड दिखाया तो हाथ से छीन लिया और चाबी वापस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छीना-झपटी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
सीआईए प्रथम के प्रभारी एसआई अनेश कुमार की टीम ने आरोपी की तलाश की। जांच में पता चला कि सोनीपत जिले के माहरा गांव निवासी विक्रम ने एसपी के साथ अभद्र व्यवहार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें