फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी के चुनाव के लिए नामांकन शुरू

विज्ञापन
हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी के चुनाव के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के पास जमा करते प्रत
विज्ञापन
हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी के 100 सदस्यों के चुनाव के नामांकन पत्र शुक्रवार से जमा होने शुरू हो गए हैं, जो सात दिसंबर तक होंगे। पहले दिन 68 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे और 23 लोगों ने नामांकन भरकर जमा किए।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी शादीलाल विरमानी ने बताया कि हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी के 100 सदस्यों का चुनाव 999 मतदाता करेंगे। जब जनरल बॉडी के 100 सदस्य चुन लिए जाएंगे, तब सदस्य मतदान करके पदाधिकारियों को चुनेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का काम शुरू हो गया है, यह सात दिसंबर तक रहेगा। शुक्रवार को पहला दिन होने से कम ही लोग आवेदन लेने और जमा करने के लिए आए। शाम चार बजे तक करीब 68 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। वहीं दोपहर बाद दो बजे तक 23 लोग नामांकन पत्र जमा करने के लिए आए। आठ से 15 दिसंबर तक सुबह नौ से शाम चार बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे।
इन लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए
प्रेम कुमार खुराना, ओमप्रकाश जुनेजा, जोगेंद्र लाल गुगनानी, कार्तिकेय, नीलम दुआ, मनोज मक्कड़, अमित कुमार सहगल, अजय मलिक, संजीव कुमार उप्पल, शिवा दत्त, राजकुमार बहल, राकेश कुमार सिक्का, मदन लाल जुनेजा, विद्या सागर, नंदलाल, गिरधर समेत 23 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चुनाव कार्यक्रम
- सात दिसंबर तक नामांकन पत्र सुबह नौ से सायं चार बजे तक जमा होंगे।
- सात दिसंबर की सायं छह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- आठ से 15 दिसंबर तक सुबह नौ से सायं चार बजे तक नामांकन वापसी।
- 26 दिसंबर को सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान होगा।
- 26 दिसंबर की शाम चार बजे के बाद मतगणना और परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें