हिसार रोड पुल के पास चार युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो स्कूटी सवार युवकों पर हमला बोल दिया। दोस्त को पीटता देखकर एक युवक बचाव में आया, लेकिन युवक अपने दोस्त को छोड़कर फरार हो गया। आरोपियों ने लोहे की राड से हमला क दिया। इस संबंध में सिटी थाने में चार नामजद युवकों सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गढ़ी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय दीपक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी मीट मार्केट में दुकान है। सोमवार शाम सात बजे अपने दोस्त गौरव के साथ घर से भिवानी चुंगी पर किसी काम से गया था। जब दोनों हिसार रोड पुल के पास पहुंचे तो पड़ोस के युवक गौतम, गगन, काला व मंथन निवासी सलारा मोहल्ला ने तीन-चार अन्य युवकों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही लोहे की राड व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गौतम ने उसे ईंट मारी, तो उसने हाथ अड़ा दिया। दोस्त गौरव बचाव में आया। वह मौके से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने गौरव को पकड़ लिया और उसे लोहे की राड से चोटें मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।