फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जून तक खुश्क व गर्म रहेगा मौसम

विज्ञापन
वीरवार को दोपहर में आसमान में छाऐ काले बादल। दिल्ली बाईपास चौक से कुछ इस तरह दिखा नजारा । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में गर्माहट बनी हुई है। यह अभी कम होती नजर नहीं आ रही है। आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम खुश्क व गर्म रहेगा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसमें वृद्धि संभावित है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में यह तेजी कुछ दिन और बने रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ था। धूल भरी हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि वातावरण में अस्थिरता के चलते स्थानीय मौसमी सिस्टम बनने से बादल बनने व धूलभरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई। अब प्रदेश में 6 जून तक मौसम परिवर्तनशील होने के साथ खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें