फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की जनता प्यासी, उपायुक्त के घर भी टैंकर से हुई आपूर्ति

विज्ञापन
राजकीय स्नात्कोत्तर महिला महाविद्यालय में पानी का टैंकर पहुंचा तो कुछ छात्राओं को लाइन में लगना - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गर्मी में शहरवासियों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोग इधर-उधर से पानी का इंतजाम करने में जुटे रहे। कोई पानी का टैंकर खरीद रहा है तो कोई टैंकर से पानी भरने के लिए लाइन में लगा रहा। पेयजल समस्या से उपायुक्त भी अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग पिछले चार दिन से एक समय पेयजल सप्लाई कर रहा है। जेएलएन नहर में पानी नहीं आने पर एक समय की पेयजल सप्लाई में भी कटौती कर दी गई है, जो 30 से 40 मिनट की रह गई है। कम प्रेशर में 30-40 मिनट पेयजल सप्लाई होने से पानी कई इलाकों में नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में गंभीर पेयजल सप्लाई से जूझना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने पानी का टैंकर खरीदकर काम चलाया तो कोई टैंकर आने पर लंबी लाइन में लगा रहा। आला अधिकारी भी पानी का संकट झेल रहे हैं मगर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इनके आवास पर टैंकर भेज दिया।
शनिवार की सुबह उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के आवास पर पानी का संकट हुआ तो जनस्वास्थ्य विभाग ने टैंकर भरकर भेज दिया। यही नहीं, जैसे ही बिजली सप्लाई सुचारु हुई तो वैसे ही सप्लाई भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इंसेट
गांधी कैंप में आ रहा बदबूदार पानी
गांधी कैंप में शनिवार को महिलाओं ने एकत्रित होकर आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सिर्फ एक समय सप्लाई आ रही है। जितना भी पानी सप्लाई आता है, उसमें काला और बदबूदार पानी होता है। हालात यह है कि यदि नलों से आने वाले दूषित पानी को पी लिया जाए तो गर्मी में संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। पार्षद से लेकर प्रशासन तक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही।
वर्जन
सुबह के समय बिजली नहीं थी, जिससे उपायुक्त आवास पर पानी का टैंकर भेजा गया। दोपहर करीब सवा तीन बजे बिजली आई तो सप्लाई सुचारु कर दी गई। जब भी डिमांड आती है, तभी टैंकर भेज दिया जाता है।
- देवेंद्र, जूनियर इंजीनियर जन स्वास्थ्य विभाग
वर्जन
जेएलएन में 20 मई को खुबडू हेड से पानी छोड़ा जाना था मगर छोड़ा नहीं गया। शनिवार देर रात तक पानी छोड़ने की सूचना है। यदि रात को पानी नहीं छोड़ा तो रविवार को गंभीर पेयजल संकट रहेगा। यदि पानी छोड़ दिया जाता है, तो शाम को सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल रोहिल्ला, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें