फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेपरलेस रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी, 10 दिन में हुईं पांच

Tue, 11 Nov 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तहसील में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए पूछताछ करते नागरिक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पेपरलेस रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी बनी हुई है। इसका कारण नए पोर्टल में कई तकनीकी खामियां बताया जा रहा है। तहसील में इस माह के दस दिन में अब तक केवल पांच पेपरलेस रजिस्ट्री ऑनलाइन हुई हैं जबकि 27 ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया है।
पहले रोजाना करीब 25 रजिस्ट्री होती थीं। अब पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू होने के बाद इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। तहसील में आए संदीप व जितेंद्र ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री की गति धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में सोमवार शाम 4 बजे तक एक भी पेपरलेस रजिस्ट्री नहीं हुई। हालांकि, इसके लिए तीन आवेदन आए हैं जिनकी जांच की जाएगी।
संयुक्त संपत्ति की रजिस्ट्री न हो पाना, दस्तावेजों की गुणवत्ता में कमी और नए सिस्टम को पेपरलेस रजिस्ट्री की धीमी गति का कारण प्रमुख कारण माना जा रहा है। इससे लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आगामी दिनों में इसकी गति तेज होने की उम्मीद है।
तहसीलदार यशपाल शर्मा का कहना है कि पेपरलेस रजिस्ट्री पर काम चल रहा है। मुख्यालय कमियों को दूर कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें