8-सांपला में खरखौदा मार्ग मंडी मोड़ से लेकर रेलवे ब्रिज तक सड़क पर जमा दूषित पानी से होकर गुजर
सांपला। नालों की सफाई नहीं होने की वजह से दूषित पानी सड़क पर भर रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरखौदा मार्ग मंडी मोड़ से लेकर रेलवे ब्रिज तक यह समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में इस पर हमेशा पानी भरा रहता है।
लोगों को उम्मीद थी कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद उन्हें गंदे पानी व टूटी सड़क से निजात मिले जाएगी मगर सड़क अभी भी तलाब बनी हुई है। पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगीला, नरेश कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को नगर पालिका के दो कर्मचारी गली में आए और वापस चले गए।