फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक की पिटाई कर 20 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। देव कॉलोनी निवासी धैर्य धनखड़ को तीन युवक ऑटो चालक के साथ मिलकर पिटाई कर दी। साथ ही 20 हजार रुपये लेकर भाग गए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धैर्य धनखड़ ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे दोस्त से मिलने हिसार बाईपास के जा रहा था। अशोका मोड़ के नजदीक ऑटो में तीन युवक बैठ गए। जब ऑटो वाल्मीकि चौक पर पहुंचा तो एक युवक बाईं व दूसरा दाईं तरफ बैठ गया। इसी बीच ये लोग उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। उसने पैसे मांगे तो झगड़ा शुरू कर दिया। उसे न केवल पीटा, बल्कि ऑटो में घुमाते रहे। आखिर में हिसार रोड पर उतारकर भाग गए। सूचना पाकर परिजन हिसार रोड पर पहुंचे और पीजीआई में दाखिल कराया। उस दिन पीड़ित ने शिकायत नहीं की, अब परिजनों से बात करके केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें