रोहतक। पिलाना के सुभाष हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पिता हुकम सिंह व उसके बेटे प्रियांशु काे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि किसान सुभाष की सिर में आरोपी प्रियांशु ने थापी (कपड़े धाेने में प्रयुक्त लकड़ी का उपकरण) मारी, जबकि हुकम सिंह ने डंडे से मारा है। वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किए जाने हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को पिलाना गांव निवासी कपूर सिंह उर्फ विक्की ने शिकायत दी थी कि 20 दिसंबर को पानी के ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन को लेकर उसकी हुकम सिंह , प्रियांशु, हिमांशु व देवेंद्र उर्फ छोटू के साथ हुई थी। उस समय तो बीच बचाव हो गया, लेकिन गांव में आने के बाद आरोपियों ने उसके चाचा सुभाष को घेर लिया। सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी हुकम सिंह व प्रियांशु को अब काबू किया है।