फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के साथ पढ़ाई में लगाया मन, पुलकित हुआ शिक्षा का ‘उपवन’

विज्ञापन
कक्षा में पढ़ाई करत बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को कक्षाओं में रौनक रही। इस दौरान बच्चों ने स्कूल में खेल के साथ ही पढ़ाई में भी मन लगाया। वहीं, कक्षा पहली से तीसरी तक 66 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्कूल खुलने के दूसरे दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति में 14 प्रतिशत की वृद्धि रही। इससे डेढ़ साल बाद एक बार फिर बच्चों की मौजूदगी से शिक्षा का ‘उपवन’ पुलकित रहा।
विज्ञापन

महामारी व लॉकडाउन के कारण करीब डेढ़ साल बाद बच्चे स्कूल पहुंचे। सोमवार को जिले के स्कूलों में 52 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह मंगलवार को बढ़ कर 66 प्रतिशत तक पहुंच गई। विद्यार्थियों में स्कूल आने व पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ा है। इसके चलते कक्षा भी विद्यार्थियों से भरे हुए दिखाई दिए। स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए खुद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) सुनीता पवार निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला की व्यवस्था की जांच की। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल व कोविड नियमों की पालना साफ नजर आई। डीईईओ ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की ओर बच्चों का रुझान बढ़ा है। उनकी 66 प्रतिशत उपस्थिति इस बात को खुद दर्शा रही है। विद्यार्थियों के शरीर का तापमान मापकर ही उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया गया। कोविड नियमों का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें