संवाद न्यूज एजेेंसी
रोहतक। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, सुबह के समय अब हल्की ठंडक बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जिले में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान मेें बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है।