फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कई कॉलोनियों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की कई कॉलोनियों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी डिस्पोजल फीडर पर बिजली की लाइन से लगते पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिव विहार कॉलोनी, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कॉलोनी, जींद चौक, बरसी नगर की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, 33 केवी ओल्ड पावर हाउस पर मरम्मत कार्य होने से 8 मार्च को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस के चलते डीएलएफ कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, रामनगर, नेताजी नगर, गांधीनगर, जवाहर नगर, आर्य नगर शिवम एनक्लेव, सर्कुलर रोड, गांधी कैंप, घनीपुरा, बैंक कॉलोनी, पटेल नगर, श्री नगर कॉलोनी, एकता कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें