फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पतंग उड़ेगी या सूरज उगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विज्ञान विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर दो पैनल मैदान में हैं। इनके बीच आमने-सामने की टक्कर है। पतंग के निशान पर तारीफ सिंह व उगता सूरज के निशान पर वजीर सिंह पैनल ने नामांकन दाखिल किया है। मतदान 10 जनवरी को होगा। इसके चलते कैंपस में ठंड के बावजूद चुनावी गर्मी बढ़ रही है।
विज्ञापन

संघ के चुनाव को लेकर कर्मचारियों का उत्साह बना हुआ है। चुनाव में नामांकन करने वाले दो पैनल आमने-सामने हैं। दोनों ही पैनल प्रधान पद को लेकर दावेदारी जता रहे हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। यही नहीं, अपने पक्ष में वोेट डालने के लिए भी उन्हें रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके चलते कैंपस में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।
चुनाव अधिकारी डाॅ. अरुण ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के बाद चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए गए हैं। अब प्रचार का समय है। उम्मीदवार 9 जनवरी की शाम तक प्रचार कर सकेंगे। इसके अगले दिन 10 जनवरी को मतदान हाेगा। इसी दिन परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें