फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय का संरक्षण कर रहा गोधन महासंघ : विजय

Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 55 : बैठक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल संबोधित करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। राष्ट्रीय गोधन समिट 5 से 10 नवंबर तक मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम इंडिया गेट सर्किल नई दिल्ली में होगी। इसको लेकर शनिवार को बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में बैठक हुई। इसमें विजय खुराना ने कहा कि राष्ट्रीय गो धन महासंघ 19 साल से गाय के संरक्षण के लिए काम कर रहा है।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि गाय का गोबर नालियों में बहता है उससे लकड़ी बनाई जा सकती है। गाय के गोबर व मूत्र से पंच गव्य उत्पाद बनाकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि गो आधारित जैविक खेती के लिए गाय को पालना बेहद जरूरी है। आज के दिन किसानों ने धरती माता को जहर डालकर जहरीला बना दिया है।
विज्ञापन

बैठक में हरपाल डागर, महामंत्री कृष्ण सहरावत, संजीव, प्रो. तरुण, नंदकिशोर, बलराम शर्मा, डॉ. बबीता, वेद सुहाग, बिजेंद्र सहरावत, प्रदीप कौर प्रवक्ता राष्ट्रीय गो धन महासंघ, दीपा जमवाल, शुभम शर्मन, राघव महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें