फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग नारा लगा रहे थे। वार्ड-19 से शुरू हुई तिरंगा यात्रा अनाज मंडी, रेलवे रोड होते हुए लाल चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश भर के लोग खुश हैं। अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत की ओर उठी उसकी हर नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी तीनों सेनाओं पर गर्व है, जो हर परिस्थिति में मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, मंडल अध्यक्ष महावीर दलाल, राम अहलावत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, लोक गायिका राजबाला, विनोद कौशिक, राजबीर जून, नरेश रोहिल्ला, प्रदीप गुप्ता मंडी प्रधान, हरिओम बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय अग्रवाल, बिजेंद्र जहाजगढ़, अजय गर्ग, जितेंद्र रोहिल्ला, मुकेश जांगडा़, अंकित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें