फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगाहेड़ी में खेत मालिक को दी गालियां, विरोध करने पर डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव गूगाहेड़ी में खेत मालिक ने गालियां देने का विरोध किया तो बैंसी व खरक के आधा दर्जन युवकों ने उसे डंडों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गूगाहेड़ी गांव निवासी कर्मबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसने श्मशान भूमि के नजदीक साढ़े आठ एकड़ जमीन पट्टे पर ले रखी है। 20 अप्रैल को वह खेत में बने छप्पर में सोया हुआ था। शाम करीब साढ़े 5 बजे बैंसी निवासी ऋषि, राजेश व राहुल, खरक गांव निवासी अरुण, प्रदीप, कपिल व बलजीत आए। आते ही छप्पर के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगे। शोर सुनकर वह बाहर आया तो आरोपियों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें