फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगामेड़ी गया था परिवार, चोर घर का ताला तोड़कर ले गए नकदी और गहने

विज्ञापन
श्रीराम नगर कॉलोनी में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सुनारिया रोड स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी का एक परिवार गूगामेड़ी धाम गया हुआ था। पीछे से चोर मकान से जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार कैद हुए हैं, जो दिन में मकान के बाहर बार-बार चक्कर काट रहे थे। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो सोनीपत के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी सोनू ने दी शिकायत में बताया कि एक मई को वह परिवार सहित गूगामेड़ी धाम गया था। मकान पर उसकी बहन व जीजा रह गए। मंगलवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे उसकी बहन ने फोन किया कि मकान में चोरी हो गई है। वह तुरंत रोहतक पहुंचा और उसने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा था। नीचे वाले कमरे में रखी अलमारी की जांच की तो महिला बैग के अंदर रखा सोने का लॉकेट व 2 हजार की नकदी गायब मिली। इसके अलावा ऊपर वाली अलमारी से 70 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक
मकान मालिक सोनू ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अंदर दो युवक दिखाई दे रहे हैं। एक युवक गली में घूम रहा है, जबकि एक युवक अंदर ताला तोड़कर घुसते व बाद में बाहर निकलते हुए दिख रहा है। दोनों ने लाल रंग की टी शर्ट पहन रखी है। इसके अलावा दो युवक दिन में गली के बाहर बाइक प आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंप दी है। शक है कि वारदात कालोनी में किराए पर रह रहे सोनीपत के दो युवकों ने अंजाम दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें