फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई चिकित्सक के परिजन बोले...डॉ. मंदीप ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई

विज्ञापन
22सीटीके16...पीजीआई के डाॅक्टर की आत्महत्या मामले को लेकर लघु सचिवालय में पुलिस अ​धीक्षक से मिल
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन में फंदे से लटके मिले पीजीआई के अनुबंधित चिकित्सक डॉ. मंदीप की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। वीरवार को पीड़ित परिजन एसपी से मिले।
विज्ञापन

चिकित्सक के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती और गोहाना निवासी युवक पर डॉ. मंदीप की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने और पूर्व जांच अधिकारी को बदलवाने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि उनको न्याय दिलाया जाएगा।
जींद निवासी डॉ. मंदीप के भाई शिवम समेत कई परिजन वीरवार को रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिले। शिवम ने आरोप लगाया कि 18 मई को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन में किराये के मकान में उनके भाई मंदीप की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया था।
विज्ञापन

उनके भाई के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती और गोहाना निवासी युवक हत्या में शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि सबसे पहले उनके भाई की हत्या का केस दर्ज किया जाए और जांच के लिए एसआईटी गठित की जाए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जांच अधिकारी को इस केस से दूर किया जाए। एसपी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को देखते हुए जांच कराई जाएगी।
-
पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही आत्महत्या
पीजीआई में तैनात चिकित्सक का शव कमीज से बने फंदे से लटका मिला था। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजन इसे हत्या बता रहे थे।
परिजन का आरोप है कि डॉ. मंदीप के पैर गंदे हो रखे थे। कमरे में लाइट भी बंद थी तो फंदा कैसे लगाया। इस तरह के कई सवाल परिजन उठा रहे हैं। कहना है कि रात को मंदीप से बात हुई थी तो किसी तरह के तनाव में नहीं थे।
विज्ञापन


मृतक चिकित्सक के परिजन आला अधिकारियों से मिले हैं। प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अंकिता, प्रभारी थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें