फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिवाजी कॉलोनी में गली खोदकर नहीं उठाया मलबा

Thu, 31 Jul 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
वार्ड -16 शिवाजी कॉलोनी में गलियों के बाहर पड़े मलबे से परेशान लोग। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड-16 शिवाजी कॉलोनी में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है। पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क का मलबा घरों के बाहर पड़ा होने से गली का बुरा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जसबीर कुमार कुमार ने बताया कि गली नंबर 2 में कई दिन पहले बारिश का पानी निकालने के लिए पाइप डाली गई थी। उसके बाद से ठेकेदार के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। सड़क को तोड़ दिया गया है, लेकिन मलबा गली में ही पड़ा है।
जसबीर ने बताया कि लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर गली में आधा फीट तक पानी भर जाता है। गली में करीब 100 घर हैं। उनमें रहने वाले लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर बुधवार को कॉलोनी निवासी इकट्ठे हुए और विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश, पंकज, ज्ञान, सागर, प्रेम, राजकुमार, नरेश, सुभाष, जतिन, चंचल, साहनी, सबरीना व सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें