फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने नहीं करवाया सामान जमा, विभाग ने कराया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीसी) ने सेक्टर 21 ए में पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप है ठेकेदार नेहरू कालोनी निवासी आजाद सिंह ने न तो समय पर काम पूरा किया और न विभाग के पास बकाया सामान जमा कराया। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता संदीप दहिया ने दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 21 ए में पाइप लाइन दबाने का ठेका नवंबर 2019 में ठेकेदार को दिया गया। ठेकेदार को यह कार्य दो माह में पूरा करना था, इसके लिए विभाग ने अपने रिजर्व कोटे से सामान उपलब्ध करवाया। ठेकेदार ने नियमों के तहत कार्य नहीं किया। जांच के लिए विभाग ने एक कमेटी का गठन किया। कमेटी ने जांच में न केवल काम अधूरा मिला, बल्कि त्रुटियां भी मिली। इतना ही नहीं, पत्र लिखने के बावजूद बकाया सामान विभाग के पास जमा नहीं करवाया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें